कटनीखबरमध्य प्रदेश

नो एंट्री में दौड़ते ट्रक ओवरलोड का खेल आखिरकार राहुल पांडे पर गिरि गाज

नो एंट्री में दौड़ते ट्रक ओवरलोड का खेल आखिरकार राहुल पांडे पर गिरि गाज

कटनी :  यातायात विभाग में आखिरकार लंबे समय से चल रहे विवादों और चर्चाओं के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। लगातार आरोपों, शिकायतों और जनता के बढ़ते दबाव के बाद विवादों में घिरे यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब अनुभवी पुलिस अधिकारी अनूप सिंह ठाकुर को कटनी यातायात प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया है। इस बदलाव के बाद पूरे शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग इसे लंबे समय से उठ रही आवाजों का परिणाम मान रहे हैं राहुल पांडे को लेकर पिछले कई महीनों से लगातार सवाल उठ रहे थे। आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनिल सिंह सेंगर लगातार उनके खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। उन्होंने राहुल पांडे की कथित संपत्तियों, कार्यप्रणाली, विभागीय व्यवहार और बिना सक्षम उच्च अधिकारियों की अनुमति के विदेश यात्रा करने जैसे गंभीर आरोपों को लेकर पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया था। इस पूरे मामले को लेकर कई बार ज्ञापन सौंपे गए, शिकायतें की गईं और सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए गए आम आदमी पार्टी की ओर से यह आरोप भी लगाए गए थे कि शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। कटनी शहर में ओवरलोड वाहनों की भरमार लगातार बढ़ती जा रही थी, नो-एंट्री में भारी वाहन खुलेआम दौड़ रहे थे, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति आम हो चुकी थी। वहीं दूसरी ओर अवैध वसूली और संरक्षण के आरोपों ने भी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे स्थानीय व्यापारियों, आम नागरिकों और सामाजिक संगठनों के बीच भी लंबे समय से यातायात व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी जा रही थी। लोगों का कहना था कि शहर में ट्रैफिक नियमों का पालन कराने की बजाय व्यवस्थाएं केवल कागजों तक सीमित रह गई थीं। कई बार दुर्घटनाओं और अव्यवस्थित यातायात को लेकर प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठे। लगातार बढ़ते जनदबाव और राजनीतिक हमलों के बीच आखिरकार पुलिस प्रशासन को यह बड़ा फैसला लेना पड़ा बताया जा रहा है कि विभागीय स्तर पर भी राहुल पांडे को लेकर लगातार रिपोर्ट तैयार हो रही थीं। वहीं सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक मंचों तक यह मुद्दा लगातार सुर्खियों में बना हुआ था। शहर में यह चर्चा भी तेज रही कि आम आदमी पार्टी द्वारा लगातार उठाए गए मुद्दों और जनता के बीच बने माहौल का असर इस प्रशासनिक बदलाव में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है अब यातायात विभाग की जिम्मेदारी अनूप सिंह ठाकुर को सौंपी गई है, जो जिले के अलग-अलग थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें एक अनुभवी और सख्त अधिकारी के रूप में देखा जाता है। ऐसे में कटनी की जनता की उम्मीदें अब नए यातायात प्रभारी पर टिक गई हैं। लोगों को उम्मीद है कि शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, नो-एंट्री में दौड़ने वाले भारी वाहनों पर कार्रवाई होगी, ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगेगी और अव्यवस्था से जूझ रहे शहर को राहत मिल सकेगी शहर के राजनीतिक गलियारों में भी इस बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कोई इसे प्रशासनिक कार्रवाई बता रहा है तो कोई इसे जनता और विपक्ष के दबाव का असर मान रहा है। हालांकि आधिकारिक स्तर पर इसे सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया कहा जा रहा है, लेकिन जिस तरह से लंबे समय से राहुल पांडे विवादों में बने हुए थे, उससे इस कार्रवाई को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नए यातायात प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर कटनी शहर की चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर ला पाएंगे? क्या ओवरलोड वाहन, अवैध वसूली और नो-एंट्री उल्लंघन जैसे मुद्दों पर सख्त कार्रवाई देखने को मिलेगी? क्या आम जनता को जाम और अव्यवस्था से राहत मिलेगी? फिलहाल पूरे कटनी शहर की निगाहें अब नए यातायात प्रभारी की कार्यशैली, उनके फैसलों और आगामी कार्यवाहियों पर टिकी हुई हैं। आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि यह बदलाव सिर्फ एक प्रशासनिक फेरबदल था या वास्तव में शहर की व्यवस्था सुधारने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button