कटनीखबरमध्य प्रदेश

कटनी वन मंडल में शोक सभा — शहीद वनरक्षक हरकेश गुर्जर को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कटनी वन मंडल में शोक सभा — शहीद वनरक्षक हरकेश गुर्जर को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कटनी | दिनेश पुरी गोस्वामी

कटनी वन मंडल कार्यालय सहित वनमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी रेंज कार्यालयों में 13 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे शोक सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन हाल ही में शहीद हुए वनरक्षक हरकेश गुर्जर की स्मृति में रखा गया, जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया शोक सभा की शुरुआत दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई, जिसके बाद उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक और गंभीर बना रहा इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हरकेश गुर्जर का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनका साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणा का उदाहरण है सभा में मौजूद सभी लोगों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। साथ ही अवैध खनन पर कठोर नियंत्रण और वन कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया कार्यक्रम का समापन दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ किया गया। इस दौरान पूरे वनमंडल में शोक की लहर देखी गई और सभी ने नम आंखों से शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button