कटनीखबरमध्य प्रदेश

SDM के आदेश पर भी कार्रवाई नहीं: वारदाना घोटाले का आरोपी 15 दिन से पद पर, कल कलेक्टर को घेरेंगे ‘टाईगर्स संस्थान

SDM के आदेश पर भी कार्रवाई नहीं: वारदाना घोटाले का आरोपी 15 दिन से पद पर, कल कलेक्टर को घेरेंगे ‘टाईगर्स संस्थान

ज्ञापन सौंपकर FIR और निलंबन की मांग, कार्रवाई न होने पर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

कटनी: आनंद दाहिया

कटनी। विजयराघवगढ़ एसडीएम के स्पष्ट आदेश के बावजूद वारदाना घोटाले के आरोपी केंद्र प्रभारी अनमोल दुबे पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी के विरोध में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक ‘टाईगर्स संस्थान’ 05 मई 2026 को सुबह 11 बजे कलेक्टर कटनी को ज्ञापन सौंपेगा संस्थान के स्टेट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, म.प्र. के सदस्य कमल कुमार शर्मा के अनुसार, खरीदी केंद्र कांटी में सरकारी बारदाने को निजी गोदाम में रखकर गबन किए जाने का मामला सामने आया था। जांच में केंद्र प्रभारी अनमोल दुबे दोषी पाए गए, जिसके बाद विजयराघवगढ़ एसडीएम ने 16 अप्रैल 2026 को प्रकरण क्रमांक 330/रीडर/2026 में तत्काल पद से हटाने और एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे हालांकि, आरोप है कि आदेश के 15 दिन बीत जाने के बावजूद जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) कटनी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। संस्था का कहना है कि आरोपी अब भी अपने पद पर बना हुआ है, जो सीधे-सीधे आदेश की अवहेलना और संरक्षण देने का संकेत देता है संस्थान ने इसे “जीरो टॉलरेंस” नीति के विपरीत बताते हुए प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। कमल शर्मा ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो यह भ्रष्टाचार को खुला संरक्षण देने जैसा होगा।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें:

24 घंटे के भीतर अनमोल दुबे को पद से हटाकर एफआईआर दर्ज की जाए आदेश की अवहेलना करने पर DSO कटनी को निलंबित कर विभागीय जांच की जाए पूरे मामले की जांच आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) से कराई जाए संस्थान ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो वे जबलपुर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे अब देखना यह होगा कि कलेक्टर स्तर पर इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं या फिर यह मामला भी प्रशासनिक फाइलों में ही सिमट कर रह जाएगा।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button