रेत माफिया का खूनी खेल: 16 वर्षीय किशोरी को ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, FIR तक दर्ज नहीं — गुस्से में ग्रामीण
रेत माफिया का खूनी खेल: 16 वर्षीय किशोरी को ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, FIR तक दर्ज नहीं — गुस्से में ग्रामीण

सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र में रेत माफिया का खौफनाक चेहरा सामने आया है रेत से लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 16 वर्षीय किशोरी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने में टालमटोल करने का आरोप लगा है, जिससे ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार 13 मार्च 2026 की सुबह यह दर्दनाक हादसा हुआ। रेत से लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 16 वर्षीय किशोरी साधना साकेत (पिता रामबरन साकेत) को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार साधना साकेत ग्राम नौगई की रहने वाली थी और घटना के समय अपने ननिहाल ग्राम बड़गड़ा में मौजूद थी बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8:30 बजे वह गांव के पास से गुजर रही थी, तभी रेत से लदा एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में आया और उसे कुचलते हुए निकल गया। हादसा इतना भयावह था कि किशोरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई आरोप है कि गढ़वा पुलिस मौके पर पहुंचने के बावजूद मामले में एफआईआर दर्ज करने से बचती रही इससे पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में अवैध रेत का कारोबार लंबे समय से धड़ल्ले से चल रहा है भारी ट्रैक्टर और डंपर गांव की सड़कों पर बेलगाम दौड़ते हैं, जिससे हर दिन हादसे का खतरा बना रहता है। लेकिन प्रशासन और पुलिस की तरफ से इस पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही एफआईआर दर्ज नहीं होने से नाराज परिजन और ग्रामीण मृत किशोरी का शव लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली की ओर निकल पड़े, ताकि वहां न्याय की गुहार लगा सकें। लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया और शव को आगे ले जाने से मना कर दिया इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई की जाती, तो आज एक मासूम बेटी की जान नहीं जाती।
ग्रामीणों की मांग
ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए
क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत परिवहन पर तत्काल रोक लगाई जाए
पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और न्याय दिया जाए












