इंदौरखबर

प्रतिभा दुबे ने इंटरनेशनल डिबेट में विपक्ष में हासिल किया प्रथम स्थान, होलकर का नाम किया रोशन

प्रतिभा दुबे ने इंटरनेशनल डिबेट में विपक्ष में हासिल किया प्रथम स्थान, होलकर का नाम किया रोशन

इंदौर लॉ कॉलेज, राऊ में हाल ही में आयोजित इंटरनेशनल डिबेट कंपटीशन–2026 में होलकर विज्ञान महाविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा प्रतिभा दुबे ने विपक्ष में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपने महाविद्यालय का नाम बल्कि अपने परिवार और समाज का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता का विषय था “विकसित भारत 2047: वादा, वास्तविकता या राजनीतिक कथन?”। अपनी बेहतरीन तर्क क्षमता और प्रस्तुति के लिए उन्हें 7,000 रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया प्रतिभा दुबे ने इस सफलता का श्रेय अपने पिता श्री सतीश कुमार दुबे को दिया, जो शिक्षण क्षेत्र से जुड़े हैं। उन्होंने कहा, “मेरे पिता की मेहनत और मार्गदर्शन ने ही मुझे यह मुकाम हासिल करने में मदद की।” साथ ही, प्रतिभा ने अपने विद्यालय के गुरुजनों श्री रमेश कुमार दुबे, आदित्य द्विवेदी, हनुमान आचार्य जी और चंद्रिका पांडेय आचार्य जी का आभार जताया, जिन्होंने उन्हें हमेशा सही दिशा दिखाई और आत्मविश्वास बढ़ाया प्रतिभा की इस सफलता से उनके माता-पिता, परिवार, विद्यालय और समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। होलकर विज्ञान महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी उनकी उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं प्रतिभा दुबे की इस कामयाबी ने यह संदेश भी दिया कि समर्पण, मेहनत और सही मार्गदर्शन के साथ युवा पीढ़ी किसी भी चुनौती को पार कर सकती है और अपने साथ-साथ अपने परिवार, विद्यालय और समाज का नाम रोशन कर सकती है।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button