खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही जिलेभर में आबकारी एक्ट के तहत 110 प्रकरण दर्ज

सिंगरौली पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही जिलेभर में आबकारी एक्ट के तहत 110 प्रकरण दर्ज

सिंगरौली: 1049.15 लीटर अवैध शराब जब्त, अनुमानित कीमत 4,25,473 रुपये थाना सरई क्षेत्र में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विशेष कार्यवाही, 441 लीटर शराब एवं मारुति ईको वाहन जब्त पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन, रीवा श्री गौरव राजपूत के निर्देशन, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा रेंज श्री हेमंत चौहान के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री सर्वप्रिय सिन्हा के पर्यवेक्षण में सिंगरौली पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध जिलेभर में व्यापक अभियान चलाया गया अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की गई। जिलेभर में कुल 110 प्रकरण दर्ज किए गए तथा पुलिस द्वारा देशी, विदेशी एवं अवैध कच्ची शराब सहित कुल 1049.15 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 4,25,473 रुपये है जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान के दौरान अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से लगातार दबिश, चेकिंग एवं तलाशी कार्यवाही की गई। पुलिस टीमों द्वारा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब को जब्त कर संबंधित प्रकरणों में वैधानिक कार्यवाही की गई।

थाना सरई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ईको वाहन से 441 लीटर अवैध शराब जब्त

अभियान के दौरान थाना सरई पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई। दिनांक 08 जून 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पोखरीटोला इमलीडीह में मारुति सुजुकी ईको वाहन क्रमांक MP66ZG7496 खड़ा है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई है सूचना की तस्दीक उपरांत थाना सरई पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर उक्त वाहन खड़ा पाया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसके अंदर खाकी रंग के कार्टून रखे हुए मिले। गवाहों की उपस्थिति में कार्टूनों को वाहन से बाहर निकालकर जांच की गई, जिसमें कुल 49 कार्टून अवैध शराब के पाए गए जांच के दौरान 25 कार्टून देशी लाल मसाला शराब तथा 24 कार्टून देशी प्लेन शराब के पाए गए। प्रत्येक कार्टून में 50 पाव शराब रखी हुई थी तथा प्रत्येक पाव 180 एम.एल. का था। इस प्रकार कुल 2450 पाव, कुल 441 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2,70,000 रुपये है शराब के परिवहन में प्रयुक्त मारुति सुजुकी ईको वाहन क्रमांक MP66ZG7496, जिसकी अनुमानित कीमत 5,00,000 रुपये है, को भी जब्त किया गया। इस प्रकार थाना सरई की उक्त विशेष कार्यवाही में कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग 7,70,000 रुपये है मामले में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सिंगरौली पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन में संलिप्त गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

सिंगरौली पुलिस की आमजन से अपील ….यदि आपके आसपास अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण या परिवहन की कोई सूचना हो, तो नजदीकी थाना अथवा पुलिस को सूचित करें। आपकी सूचना समाज को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है सिंगरौली पुलिस सदैव आपके साथ।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button