24 लाख की जमीन ठगी का बड़ा खुलासा: फर्जी खातों से खेल, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
24 लाख की जमीन ठगी का बड़ा खुलासा: फर्जी खातों से खेल, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

कटनी: दिनेश पुरी गोस्वामी
कटनी : जिले के पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा आपराधिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
क्या है पूरा मामला?
प्रार्थी रणजीत पटेल पिता घासीराम पटेल, निवासी ग्राम बरेली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी दिलीप दुबे, मनीष पांडे, मुकुंदी पटेल और मुकेश पटेल ने मिलकर महर्षि महेश योगी संस्थान की जमीन बेचने के नाम पर 24 लाख 52 हजार रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट के आधार पर थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 63/26 के तहत धारा 318(2), 318(4), 319(2), 336(3), 61(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
फर्जी खातों से हुआ पूरा खेल
जांच में सामने आया कि आरोपी मुकेश पटेल ने SRM Foundation of India के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाया था। इसी खाते के जरिए आरोपी मनीष पांडे और दिलीप दुबे अपने खातों में पैसे ट्रांसफर करते थे इसके अलावा मुकुंदी पटेल के नाम से भी फर्जी खाता खुलवाकर ठगी की रकम को इधर-उधर किया जाता था।
🚔 कौन-कौन गिरफ्तार, कौन फरार?
पुलिस ने आरोपी:
मुकेश पटेल (निवासी जागृति कॉलोनी, थाना एनकेजे) मुकुंदी पटेल (निवासी हरदुआ कला, थाना विजयराघवगढ़) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया वहीं मनीष पांडे और दिलीप दुबे अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे,उप निरीक्षक सुरेश चौधरी,सहायक उप निरीक्षक जयपाल सिंह, प्रधान आरक्षक सुब्बचन यादव,आरक्षक पंकज सिंह, देवेंद्र अहिरवार, डुमनदास और गंधर्व सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।













