कटनीखबरमध्य प्रदेश

आजाद चौक बना ‘मौत का चौक’! सरेआम मिली युवक की लाश, मुंह से खून… प्रशासन पर उठे बड़े सवाल

आजाद चौक बना ‘मौत का चौक’! सरेआम मिली युवक की लाश, मुंह से खून… प्रशासन पर उठे बड़े सवाल

दिनेश पुरी गोस्वामी की रिपोर्ट

कटनी — शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके आजाद चौक में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीच बाजार एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। भीड़भाड़ वाले इस क्षेत्र में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सीधा सवाल खड़ा कर दिया है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के मुंह से खून निकल रहा था, जिससे मामला और भी गंभीर और रहस्यमय हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक को पिछले दिन से ही इलाके में बेहद कमजोर और बीमार हालत में भटकते हुए देखा गया था, लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली। सवाल यह है कि आखिर एक युवक भीड़ के बीच इस हालत में कैसे मर गया और किसी को भनक तक नहीं लगी? घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं फिलहाल मौत के कारण पूरी तरह साफ नहीं हो सके हैं, लेकिन मुंह से खून निकलने की स्थिति कई गंभीर आशंकाओं को जन्म दे रही है। क्या यह बीमारी से मौत है, या फिर इसके पीछे कोई और साजिश छिपी है — यह बड़ा सवाल बना हुआ है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा और मानवीय संवेदनाओं दोनों को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

👉 सबसे बड़ा सवाल:

भीड़भाड़ वाले इलाके में अगर कोई युवक तड़पता रहा और किसी ने मदद नहीं की, तो जिम्मेदार कौन? प्रशासन या समाज?

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button