कटनीखबरमध्य प्रदेश

जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड रायपुर से गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन — 24.52 लाख की ठगी का खुलासा 

जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड रायपुर से गिरफ्तार, ढीमरखेड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन — 24.52 लाख की ठगी का खुलासा 

दिनेश पुरी गोस्वामी | कटनी

कटनी जिले में जमीन धोखाधड़ी के बड़े मामले में ढीमरखेड़ा पुलिस ने जोरदार कार्रवाई करते हुए फरार मास्टरमाइंड को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले में लाखों की ठगी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में, थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में यह बड़ी सफलता हासिल की गई।

क्या है पूरा मामला?

प्रार्थी रणजीत पटेल (निवासी ग्राम बरेली) की शिकायत पर सामने आया कि महार्षि महेश योगी संस्थान की जमीन बेचने के नाम पर उसके साथ 24 लाख 52 हजार रुपये की ठगी की गई। इस मामले में आदी पटेल और मुकेश पटेल के खिलाफ थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 63/26 दर्ज किया गया, जिसमें BNS की गंभीर धाराएं 318(2), 318(4), 319(2), 336(3), 61(2) लगाई गईं।

फर्जी खातों के जरिए ठगी का खेल

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मुकेश पटेल ने S.R.M. Foundation of India के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाया। इसी खाते के माध्यम से मनीष पांडे और दिलीप दुबे ने ठगी की रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर ली। इतना ही नहीं, मुंकूदी पटेल के नाम से भी फर्जी खाता खोलकर पैसों का लेन-देन किया गया।

पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

इस मामले में पहले ही मुकेश पटेल और मुंकूदी पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। लेकिन मुख्य आरोपी मनीष पांडे फरार था, जिसने अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की।

रायपुर से दबोचा गया मास्टरमाइंड

ढीमरखेड़ा पुलिस को जब मनीष पांडे के रायपुर में छिपे होने की सूचना मिली, तो तुरंत एक विशेष टीम गठित कर दबिश दी गई। पुलिस ने फरार आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया, जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

इनकी रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, उपनिरीक्षक सुरेश चौधरी, आरक्षक पंकज सिंह और डुमनदास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button