खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

एलपीजी गैस की कालाबाजारी तथा जमाखोरी करने वाले के विरूद्ध करे कठोर कार्यवाहीः-श्री बैनल

एलपीजी गैस की कालाबाजारी तथा जमाखोरी करने वाले के विरूद्ध करे कठोर कार्यवाहीः-श्री बैनल

सिंगरौली 26 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री गौरव बैनल के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी गैस एजेंसी संचालको की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी एजेंसी संचालक अपने अपने एजेंसियो में ई केवायसी तथा एलपीजी वितरण के अलग अलग काउंटर बनाकर सुगमता के साथ ग्राहको को एलपीजी का वितरण सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने उपस्थित संचालको से प्रति दिवस होने वाली एलपीजी बुकिंग एवं वितरण व्यवस्था तथा स्टाक की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिए कि ऐसे उपभोक्ता जिनकी पहले बुकिंग हो गई है। डिलेवरी की निर्धारित तिथि को प्राथमिकता देते हुयें उपभोक्ता को गैस सिलेन्डर की डिलेवरी करे। तथा यह सुनिश्चित करे कि बुकिंग के आधार पर डिलेवरी किया जायें वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेंगी कलेक्टर ने बैठक में ही राजस्व अमले एवं जिला अपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि एलपीजी वितरण की प्रति दिवस मानीटरिंग कर जानकारी उपलब्ध करायें। कलेक्टर ने गैस एजेंसी संचालको को निर्देश दिए कि अपने निचले स्तर के कर्मचारी जो वितरण व्यवस्था में सलग्न है उन्हे भी अवगत कराये कि एलपीजी की कालाबाजारी न करे ना ही ऐसे व्यक्तियो से संबंध रखे जिनके द्वारा कालाबाजारी करने की संभावना हो। बल्कि उनके विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु तत्काल संबंधित अधिकारियों को अवगत करायें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कालाबाजारी एवं अवैध जमाखोरी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी । इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि संवेदनशील संस्थानो जैसे चिकित्सालय, छात्रावास, विद्यालय आदि में कामर्शियल सिलेन्डर की उपलब्धता बनी रहे इसके लिए उचित प्रबंध करके रखे। साथ ही एजेसिंयो में आने वाले उपभोक्ताओ को अवगत कराये कि जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है अफवाहो में आकर पैनिक बुकिंग न करे बुकिंग करने पर निर्धारित समय में सिलेन्डर उपलब्ध करा दिया जायेगा। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि यदि गैस एजेंसी के संचालको को किसी भी प्रकरण की समस्या हो रही है संबंधित अधिकारियों को अवगत कराये ताकि समय पर उनका निदान किया जा सके। बैठक के दौरान तहसीलदार सविता यादव, जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी, सहायक आपूर्ति अधिकारी सम्मी पटले सहित गैस एजेंसी संचालक उपस्थित रहे।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button