कटनी स्टेशन रोड पर नाश्ते के दाम को लेकर विवाद, ग्राहक से मारपीट का वीडियो वायरल
कटनी स्टेशन रोड पर नाश्ते के दाम को लेकर विवाद, ग्राहक से मारपीट का वीडियो वायरल

कटनी | मनोज सिंह परिहार
कटनी रेलवे स्टेशन रोड एक बार फिर विवादों में आ गया है। यहां नाश्ते के पैसों को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच ऐसा विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्टेशन के बाहर स्थित दुकानों पर यात्रियों से अधिक पैसे वसूलने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। आरोप है कि कई दुकानदार बिना रेट बताए चाय-नाश्ता दे देते हैं और बाद में मनमाने दाम वसूलते हैं। कुछ मामलों में चाय के 100 रुपये और सामान्य नाश्ते के 200 रुपये तक लिए जाने की बात भी सामने आई है ताजा मामला स्टेशन चौराहे के पास स्थित “शाही कॉर्नर” नामक नाश्ते की दुकान से जुड़ा बताया जा रहा है। यहां एक ग्राहक ने समोसा खाने के बाद जब कीमत पर सवाल उठाया, तो विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान ग्राहक ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन रोड पर इस तरह की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। कई बार शिकायतें होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। बाहर से आने वाले यात्री विवाद से बचने के लिए या तो चुपचाप पैसे देकर निकल जाते हैं या फिर मारपीट का शिकार हो जाते हैं बताया जा रहा है कि यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है अब सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करेगी या फिर ऐसी घटनाएं आगे भी जारी रहेंगी स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन क्षेत्र में सख्त निगरानी रखी जाए, दुकानों पर रेट लिस्ट अनिवार्य की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि यात्रियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।













