कटनीखबरमध्य प्रदेश

नरवाई की आग बनी कहर: ढीमरखेड़ा में 36 किसानों की फसल जलकर राख, प्रशासन पर उठे सवाल

नरवाई की आग बनी कहर: ढीमरखेड़ा में 36 किसानों की फसल जलकर राख, प्रशासन पर उठे सवाल

कटनी:  दिनेश पुरी गोस्वामी

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम मुरवारी में शुक्रवार को नरवाई में लगी आग ने अचानक भयावह रूप ले लिया। तेज हवाओं के चलते आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के खेत भी इसकी चपेट में आ गए। इस भीषण आगजनी में करीब 36 किसानों की खड़ी और कटी हुई फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए खुद ही मोर्चा संभाला और पानी, मिट्टी व ट्रैक्टरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अमला और दमकल दल मौके पर पहुंचा, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नरवाई जलाने के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण यह आग फैली हो सकती है। इस हादसे में गेहूं समेत अन्य फसलें जलकर खाक हो गईं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है फिलहाल राजस्व विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं प्रभावित किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button