कटनीखबरमध्य प्रदेश

ड्रोन और AI से लैस हुआ वन विभाग — जंगलों की निगरानी अब हाईटेक, स्टाफ को मिला आधुनिक प्रशिक्षण

ड्रोन और AI से लैस हुआ वन विभाग — जंगलों की निगरानी अब हाईटेक, स्टाफ को मिला आधुनिक प्रशिक्षण

कटनी | दिनेश पुरी गोस्वामी की रिपोर्ट

कटनी वन मंडल में अब जंगलों की सुरक्षा और निगरानी हाईटेक होने जा रही है। वन मंडल अधिकारी गर्वित गंगवार के मार्गदर्शन में विभागीय कार्यों को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ड्रोन संचालन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस प्रशिक्षण में वन मंडल की कुल 6 रेंजों — बहोरीबंद, ढीमरखेड़ा, रीठी, विजयराघवगढ़, बरही एवं कटनी रेंज से अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ड्रोन तकनीक के माध्यम से

👉 अवैध कटाई एवं अतिक्रमण की निगरानी

👉 वनाग्नि पर नजर 👉 त्वरित सर्वेक्षण

👉 डिजिटल मैपिंग एवं GIS आधारित कार्य प्रणाली को मजबूत करना रहा

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को ड्रोन संचालन, सुरक्षा मानकों, उड़ान पूर्व तैयारी, लाइव मॉनिटरिंग और डेटा संग्रहण की व्यावहारिक जानकारी दी गई वन विभाग के सभी परीक्षेत्रों में ड्रोन उपलब्ध होने के कारण कुल 6 ड्रोन के माध्यम से फील्ड डेमो के साथ-साथ कक्षा आधारित तकनीकी सत्र भी आयोजित किए गए प्रशिक्षण सत्र का संचालन SDO सुरेश बरोले एवं GIS एक्सपर्ट अक्षय सिंह द्वारा किया गया। सभी प्रतिभागियों ने ड्रोन संचालन की मूलभूत एवं व्यावहारिक जानकारी हासिल की, जिससे वन सुरक्षा और निगरानी कार्यों में उनकी क्षमता में वृद्धि हुई इसके साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य स्टाफ को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के उपयोग का भी प्रशिक्षण दिया गया, ताकि कार्यालयीन कार्यों में तेजी और दक्षता लाई जा सके कार्यक्रम का समापन शाम 5 बजे सफलतापूर्वक हुआ।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button