ना सरकार, ना व्यवस्था—समाज ने खुद निभाया फर्ज, विधवा की बेटी के विवाह में ‘स्वतंत्र समाज सेवा समिति’
जहां सिस्टम फेल, वहां समाज बना सहारा—समिति ने उठाया जिम्मा, गरीब मां की बेटी के हाथ किए पीले

सिंगरौली/बलियरी: क्षेत्र में सामाजिक सहयोग और जनभागीदारी की एक प्रेरक पहल सामने आई है। बलियरी में स्वतंत्र समाज सेवा समिति ने एक गरीब विधवा की बेटी का विवाह संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति ने न केवल आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर विवाह की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जानकारी के अनुसार, बलियरी निवासी पार्वती नाई के पति का लगभग चार वर्ष पूर्व निधन हो गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बेटी का विवाह करना उनके लिए चुनौती बना हुआ था। इस बीच मामले की जानकारी समिति को मिली, जिसके बाद सदस्यों ने सामूहिक रूप से सहयोग का निर्णय लिया समिति द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से सहयोग अभियान चलाया गया, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला। आमजन और सदस्यों के सहयोग से 27 हजार रुपए की राशि एकत्रित की गई। यह राशि समिति की अध्यक्षा सीए मनोरमा शाहवाल सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति में पार्वती नाई को सौंपी गई।
विवाह की व्यवस्थाओं में भी स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया।
रमेश शाह (वर्षा टेंट हाउस) ने टेंट व कैटरिंग के बर्तन नि:शुल्क उपलब्ध कराए। रितू सोनी (हैलो ब्यूटी सैलून) ने दुल्हन का श्रृंगार किया। सोनू शाह (सॉल्यूशन पॉइंट) ने बारातियों के लिए सब्जी की व्यवस्था की। वहीं राजेश तिवारी (एसपीसी स्कूल) ने कपड़ों का प्रबंध किया इस कार्य में रमेश शाह, बलिराम शाह, विनोद शाह, देव शाह, सोनू शाह, आशीष शाहवाल, सुनील शाह, संजय एवं आशीष सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा। समिति की अध्यक्षा ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल सामूहिक प्रयास का परिणाम है इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है और लोगों ने समिति के इस प्रयास की सराहना की है।













