ब्रह्माकुमारी आश्रम फ्रूट मंडी ग्वालियर के द्वारा समाजसेवी सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ
ब्रह्माकुमारी आश्रम फ्रूट मंडी ग्वालियर के द्वारा समाजसेवी सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ

ग्वालियर,,,,,,,, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय फ्रूट मंडी मोतीझील ग्वालियर के द्वारा प्रभु चिंतन भवन आश्रम पर ग्वालियर संभाग के राजनीतिक एवं समाजसेवियों का सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें अतिथियों को तिलक चंदन पट्टिका पगड़ी माला आदि पहनाकर उनका स्वागत किया गया कार्यक्रम के शुभारंभ में सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ अमित गर्ग चिरायु हॉस्पिटल ग्वालियर,विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड पोरसा मुक्तिधाम , मनीष दंडोतिया कलस्टर हेड पॉलिसी बाजार, जितेंद्र चौहान एरिया मैनेजर पॉलिसी बाजार, बीके श्याम भाई माउंट आबू,फूल सिंह लोधी आरसीएम लीडर ,भाजपा मंडल अध्यक्ष चिंटू सिंह परमार ,राजकुमार गुप्ता 2nd वाइस गवर्नर एमवीआई, शिवशंकर गुप्ता वरिष्ठ समाजसेवी,adv डीके गुप्ता वरिष्ठ अधिवक्ता, सौम्या गुप्ता गायत्री परिवार,सरकार जी योग शिक्षक,आदि मंच पर मौजूद रहे।। कार्यक्रम का संचालन पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पोरसा समाजसेवी माध्यमंचल मंडल राजनीतिक सलाहकार रामकुमार गुप्ता ने किया ।। कार्यक्रम में आधा सैकड़ा से अधिक समाजसेवियों को फ्रूट मंडी मोतीझील ग्वालियर इंचार्ज बीके राधा बहन जी एवं पोरसा इंचार्ज बीके रेखा बहन जी के द्वारा सभी को ईश्वरी सौगात एवं अंग वस्त्र पहनाकर किया गया सम्मान अंत में बाबा को भोग लगाया गया और सभी उपस्थित अतिथियों ने ब्रह्माभोजन प्रसादी ग्रहण की और बाबा रूम में सभी ने योग किया नन्हे बाल कलाकारों के द्वारा नृत्य आदि की शानदार प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुंदरलाल गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, विजय गुप्ता, गोपाल गुप्ता ,रामबिहारी गुप्ता,राजेश श्रीवास्तव,अनूप गुप्ता,सौरभ गुप्ता,पूनम परिहार,बरखा जादोन,सोनी गुप्ता,सपना लोधी,नीतू चौहान, प्रियंका गुप्ता,आदि सैकड़ो भाई बहिन उपस्थित रहे













