सिंगरौली में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष का कारण, मारपीट और जान से मारने की धमकी पर FIR दर्ज
सिंगरौली में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष का कारण, मारपीट और जान से मारने की धमकी पर FIR दर्ज

सिंगरौली | माडा थाना क्षेत्र
सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र में जमीन की सीमांकन (बाउंड्री) को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर 03 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी राम लल्लू सोनी ने थाना माडा में शिकायत दर्ज कराई कि 18 जून 2026 की रात करीब 10:35 बजे वह अपने घर पर मौजूद था इसी दौरान गांव के आत्मा लाल सोनी , परमात्मा लाल सोनी ममता सोनी, अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे और जमीन के सीमांकन को लेकर विवाद करने लगे शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी फरियादी ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके साथ हाथ मुक्कों से हमला किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई घटना के बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई माडा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(b), 115(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत FIR क्रमांक 0436/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
शेष अगले अंक में……













