कटनीखबरमध्य प्रदेश

बीच सड़क रोका प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का काफ़िला मौके से ही SP अभिनय विश्वकर्मा को लगाई फटकार

बड़वारा पुलिस की धांधली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा,

कटनी : जिले के बड़वारा थाना पुलिस की कथित भ्रष्ट और दमनकारी कार्यप्रणाली के खिलाफ ग्रामीणों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया।

विलायत कला बस स्टैंड पर सैकड़ों ग्रामीणों ने बीच सड़क प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का काफिला रोक दिया और पुलिस की “न्याय बेचने वाली” हकीकत सामने रख दी।

बड़वारा में बीच सड़क जनता की अदालत

कटनी से शहडोल प्रवास पर निकले जीतू पटवारी को ग्रामीणों ने चारों ओर से घेर लिया।

ग्रामीणों का सीधा आरोप —

👉 थाने में बिना रिश्वत के कोई सुनवाई नहीं

👉 गरीबों को झूठे मामलों में फँसाया जा रहा है

👉 न्याय खुलेआम नीलाम हो रहा है

मामले की गंभीरता देख पटवारी गाड़ी से नीचे उतरे और सड़क पर ही ग्रामीणों की पीड़ा सुनी।

SP को सीधा फोन: गरीबों से वसूली, फिर उसी पर केस!

ग्रामीणों की शिकायत सुनते ही पटवारी ने मौके से ही कटनी पुलिस अधीक्षक को फोन घुमा दिया।

फोन पर थाना प्रभारी के.के. पटेल और पुलिस स्टाफ की कार्यप्रणाली पर तीखा ऐतराज दर्ज कराया।

रिश्वत का सनसनीखेज आरोप

पटवारी ने SP से दो टूक कहा —

“एक गरीब आदमी से 1 लाख रुपये वसूले गए,

और फिर उसी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया।

अगर यही पुलिस का न्याय है, तो जनता जाए कहाँ?”

विपक्ष की खुली चेतावनी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा —

दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्काल और कठोर कार्रवाई हो

मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराई जाए

अन्यथा कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी

प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप

सीधे SP तक पहुंची शिकायत और विपक्ष के आक्रामक रुख के बाद

बड़वारा थाना पुलिस बैकफुट पर नज़र आ रही है।

अब इलाके में एक ही सवाल गूंज रहा है —

क्या पुलिस अधीक्षक अपने ही विभाग के भ्रष्ट चेहरों पर कार्रवाई करेंगे?

या फिर ग्रामीणों का आक्रोश और उफान मारेगा?

बड़वारा की सड़क पर उठा यह सवाल अब पूरे जिले की पुलिसिंग पर भारी पड़ता दिख रहा है।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button