उत्तरप्रदेशखबर

महादेव की भक्ति में डूबा कोटहा-जगेपूर, प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा इलाका

ग्राम पंचायत कोटहा‑जगेपूर में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा पूरा मेजा क्षेत्र

कोटहा-जगेपूर में महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष गूंजते रहे। आयोजन के चलते गांव और आसपास का इलाका पूरी तरह शिवमय नजर आया अबशोभायात्रा गांव की प्रमुख गलियों से होकर गुजरी। आगे-आगे ढोल-नगाड़ों की गूंज थी, पीछे धार्मिक झांकियां और केसरिया ध्वज लेकर श्रद्धालु चल रहे थे। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी उत्साह के साथ शामिल हुए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से न सिर्फ धार्मिक आस्था मजबूत होती है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा और एकता भी बढ़ती है। श्रद्धालुओं ने महादेव की महिमा का स्मरण करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की महादेव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन संगम लाल पाण्डेय द्वारा किया गया। उनके नेतृत्व में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन में शामिल लोगों ने कहा कि शिवभक्ति ने पूरे गांव को एक सूत्र में बांध दिया उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी जगेपूर क्षेत्र में हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा चुका है। लगातार हो रहे ऐसे धार्मिक आयोजनों से कोटहा-जगेपूर अब आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक आस्था के केंद्र के रूप में पहचान बना रहा है कार्यक्रम में जयशंकर पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, प्रविण पाण्डेय, शुभम मिश्रा, दीपक पाण्डेय, विकास पाण्डेय, शुभम पाण्डेय, प्राशू पाण्डेय, अर्पित पाण्डेय (नंदन), मिश्री लाल प्रजापति, राजू कान्त पाण्डेय, रंगलाल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button