“मेरा बाघ, मेरा विद्यालय: कटनी के बच्चों ने किया व्हाइट टाइगर सफारी का रोमांचक सफर, जंगल से सीखी प्रकृति की पाठशाला”
“मेरा बाघ, मेरा विद्यालय: कटनी के बच्चों ने किया व्हाइट टाइगर सफारी का रोमांचक सफर, जंगल से सीखी प्रकृति की पाठशाला”

मनोज सिंह परिहार ” कटनी, दिनांक 24 मार्च 2026
कटनी। डीएफओ गर्वित गंगवार की विशेष पहल “मेरा बाघ, मेरा विद्यालय” के तहत स्कूली छात्रों को अनोखा अनुभव मिला। नगर निगम कटनी द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) की “टाइगर आउटसाइड टाइगर रिजर्व” योजना के अंतर्गत प्रकृति दर्शन सह जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया
बांधवगढ़ में बच्चों ने देखा जंगल का असली रूप?
इस अवसर पर विद्यार्थियों को बांधवगढ़ संरक्षित क्षेत्र का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने वन्यजीवन और प्राकृतिक संपदा को करीब से देखा और समझा। जंगल की सैर ने बच्चों को किताबों से बाहर निकलकर प्रकृति की असली दुनिया से जोड़ दिया
विशेषज्ञों से सीखा संरक्षण का महत्व
भ्रमण के दौरान बांधवगढ़ के विशेषज्ञ स्टाफ ने छात्रों को टाइगर रिजर्व, जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी वन मंडल कटनी के अधिकारियों ने भी पर्यावरण संरक्षण की जरूरत और जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला।
खेल-खेल में सीख, क्विज़ से बढ़ी जागरूकता
शिविर में बच्चों के लिए वन्यजीव आधारित खेल और क्विज़ आयोजित किए गए, जिससे सीखने का तरीका रोचक और प्रभावी बना। इससे बच्चों में पर्यावरण के प्रति रुचि और जागरूकता दोनों बढ़ी संदेश के साथ मिला सम्मान कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को संदेशयुक्त टी-शर्ट वॉटर बॉटल वितरित की गईं, जिन पर अंकित संदेशों के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
सहयोग से सफल आयोजन
यह पूरा आयोजन वन मंडल कटनी, बांधवगढ़ पार्क प्रबंधन और नगर निगम कटनी के संयुक्त प्रयास से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ













