“अड़ीबाजी पड़ी भारी: शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल”
“अड़ीबाजी पड़ी भारी: शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल”

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में की गई प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 मार्च 2026 को प्रार्थी सोने सिंह (पिता दादी सिंह गोंड), उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम हरदुआ अतरिया, जो ग्राम सचिव के पद पर पदस्थ हैं, थाना ढीमरखेड़ा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई उन्होंने बताया कि 11 मार्च 2026 को जब वे ग्राम पंचायत भवन कटरिया में शासकीय कार्य कर रहे थे, तभी गांव के नानबाई एवं शेषनारायण गोंड वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की प्रार्थी की शिकायत पर थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 184/26 के तहत धारा 296ए, 221, 351(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे, लेकिन पुलिस टीम के अथक प्रयास और सूझबूझ के चलते उन्हें 2 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जिला जेल कटनी भेज दिया गया।
पूर्व विवाद भी आया सामने:
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों द्वारा पहले भी पंचायत भवन कटरिया में ताला लगाकर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया था, जिसे प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद हटाया गया था। इसके बावजूद आरोपी पुनः इसी प्रकार की हरकत करने पर आमादा थे और प्रशासन व न्यायालय के आदेशों का पालन करने को तैयार नहीं थे लगातार अड़ीबाजी और शासकीय कार्य में बाधा डालने की प्रवृत्ति को देखते हुए पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए यह कार्रवाई की है।
पुलिस टीम की भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, उपनिरीक्षक जयपाल सिंह, आरक्षक पंकज, आरक्षक देवेंद्र अहिरवार, महिला आरक्षक शालिनी राजपूत एवं महिला कोटवार रिंकी दाहिया का विशेष योगदान रहा।













