कटनी में ‘7 इलेवन’ होटल फिर बना अवैध शराबखोरी का अड्डा, बार-बार की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल”
कटनी में ‘7 इलेवन’ होटल फिर बना अवैध शराबखोरी का अड्डा, बार-बार की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल”

कटनी | दिनेश पुरी गोस्वामी
कटनी शहर के माधव नगर क्षेत्र स्थित चर्चित “7 इलेवन” होटल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। यहां कथित रूप से अवैध शराबखोरी का अड्डा संचालित होते हुए पकड़ा गया है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं जानकारी के अनुसार, इसी स्थान पर कुछ वर्ष पूर्व भी प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई थी, जिसमें आकाश सहजवानी नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इसके बावजूद समय के साथ यहां दोबारा अवैध गतिविधियां शुरू हो गईं, जो अब फिर उजागर हुई हैं।
बार-बार एक ही जगह कार्रवाई, निगरानी पर सवाल
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि पहले ही सख्त और स्थायी कार्रवाई की गई होती, तो इस तरह की गतिविधियां दोबारा सामने नहीं आतीं। एक ही स्थान पर बार-बार अवैध गतिविधियों का पकड़ा जाना प्रशासन की निगरानी प्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
अब किस पर गिरेगी कार्रवाई की गाज?
ताजा कार्रवाई के बाद मौके पर मौजूद लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किए जाने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही, यह भी जांच का विषय है कि इस अवैध गतिविधि का संचालन किसके संरक्षण में हो रहा था और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।
“औपचारिक कार्रवाई” तक सीमित न रहे मामला
शहरवासियों का आरोप है कि हर बार कार्रवाई के बाद मामला कुछ समय के लिए शांत हो जाता है, लेकिन फिर वही गतिविधियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में इस बार अपेक्षा है कि प्रशासन केवल औपचारिक कार्रवाई तक सीमित न रहकर स्थायी समाधान सुनिश्चित करे।
प्रमुख मांगें…
उक्त स्थल पर कड़ी निगरानी रखी जाए”अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगे” दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो अब देखना होगा कि इस बार प्रशासन क्या ठोस कदम उठाता है या फिर यह मामला भी समय के साथ ठंडे बस्ते में चला जाएगा।













