“डीआईजी अतुल सिंह ने नैगवा स्कूल में जगाई उम्मीद की लौ, ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम बना प्रेरणा का मंच”
“डीआईजी अतुल सिंह ने नैगवा स्कूल में जगाई उम्मीद की लौ, ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम बना प्रेरणा का मंच”

कटनी | दिनेश पुरी गोस्वामी
कटनी जिले के रीठी तहसील अंतर्गत नैगवा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर जबलपुर जोन के डीआईजी श्री अतुल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान डीआईजी श्री अतुल सिंह ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद स्थापित किया और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और सही दिशा में किए गए प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
छात्रों के सवाल, डीआईजी के प्रेरक जवाब
कार्यक्रम में छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपने करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा जीवन से जुड़े कई सवाल डीआईजी के समक्ष रखे। श्री सिंह ने सभी प्रश्नों के सरल, स्पष्ट और प्रेरणादायक उत्तर दिए, जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ा।
करियर और पुलिस सेवा पर खास मार्गदर्शन
डीआईजी ने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, विभिन्न करियर विकल्पों और पुलिस सेवा में भर्ती के लिए आवश्यक योग्यताओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे और गलत संगत से दूर रहने की महत्वपूर्ण सलाह भी दी।
ज्ञान के साथ जागरूकता का संदेश
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक और प्रेरित करने वाला भी साबित हुआ। स्कूल प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्रों के भविष्य निर्माण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।













