बड़वारा में नारी शक्ति का सम्मान — सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं व बच्चों को मिला सहारा
बड़वारा में नारी शक्ति का सम्मान — सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं व बच्चों को मिला सहारा

कटनी | दिनेश पुरी गोस्वामी की रिपोर्ट
कटनी जिले की तहसील बड़वारा स्थित ग्राम पंचायत भवन में बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंद एवं निर्धन बुजुर्ग महिलाओं को साड़ियां, पेटीकोट, जूते तथा लेडीज चप्पलों का वितरण किया गया, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं को सीधा लाभ मिला और उनके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष रामलखन (आर.एल.) चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोसायटी द्वारा बड़वारा क्षेत्र के लगभग 100 बच्चों को गोद लिया गया है। इन बच्चों को नियमित रूप से दूध, बिस्कुट एवं अन्य पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, ताकि उनका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। इसके साथ ही वर्ष में 8 से 10 बार बच्चों के परिवारों को राशन सामग्री वितरित कर उन्हें आर्थिक रूप से सहारा देने का प्रयास भी लगातार किया जा रहा है इसी क्रम में ग्राम पंचायत भवन बड़वारा एवं मदारी टोला में स्कूल पोषण एवं शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के परिवारों तथा गरीब महिलाओं को साड़ी, जूती एवं लेडीज चप्पलों का वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से न केवल जरूरतमंदों की सहायता की गई, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सहयोग की भावना को भी मजबूती प्रदान की गई इस अवसर पर कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें मंडल अध्यक्ष बड़वारा अनुराग गुप्ता, तहसीलदार बड़वारा ऋषि गौतम, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी इंद्र कुमार साहू, जनपद पंचायत बड़वारा से श्रीमती बबीता सिंह, कार्यक्रम अधिकारी रविकांत राय, शिवकुमार चौधरी, माया गुप्ता, संगीता बर्मन, राजेश कुमार चौधरी, काशी विश्वकर्मा, सरोज बाई सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पार्वती बाई एवं गीता मिश्रा (ददरी टोला, विलायतकला) तथा संस्था के सदस्य मौजूद रहे वक्ताओं ने इस पहल को समाज के लिए एक सकारात्मक और प्रेरक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य न केवल जरूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और एकजुटता की भावना को भी मजबूत करते हैं कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य लगातार जारी रखे जाएंगे, ताकि जरूरतमंद वर्ग को हर संभव सहायता मिलती रहे और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में कदम आगे बढ़ते रहें।













