खड़िया-झींगुरदा में डीजल का बड़ा खेल? कालिंगा कंपनी पर उठे सवाल, नियमों को दरकिनार कर करोड़ों का खेल होने की चर्चा
खड़िया-झींगुरदा में डीजल का बड़ा खेल? कालिंगा कंपनी पर उठे सवाल, नियमों को दरकिनार कर करोड़ों का खेल होने की चर्चा

अनोखी कल्पना / विशेष रिपोर्ट/ अजय शर्मा
सिंगरौली जिले के जयंत चौकी अंतर्गत झींगुरदा और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थाना क्षेत्र स्थित खड़िया परियोजना में डीजल के बड़े खेल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कालिंगा कंपनी के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से डीजल परिवहन और उपयोग में गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं जानकारी के मुताबिक खड़िया क्षेत्र में PSO (Petroleum Storage License) नहीं होने के बावजूद झींगुरदा क्षेत्र से भारी मात्रा में डीजल उठाकर खड़िया में उपयोग किया जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि जिस डीजल को रिटेल प्रक्रिया के तहत खरीदा जाना चाहिए, उसे बल्क में खरीदा जा रहा है, जिससे नियमों के उल्लंघन और बड़े आर्थिक खेल की आशंका जताई जा रही है स्थानीय सूत्रों की मानें तो यह पूरा मामला लंबे समय से चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि बिना वैध लाइसेंस और निर्धारित प्रक्रिया के आखिर इतनी बड़ी मात्रा में डीजल का परिवहन और उपयोग किसके संरक्षण में हो रहा है? सूत्रों का कहना है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो करोड़ों रुपये के डीजल खेल का खुलासा हो सकता है। वहीं क्षेत्र में यह चर्चा भी जोरों पर है कि संबंधित अधिकारी और कुछ जिम्मेदार लोग इस पूरे नेटवर्क को संरक्षण देने में लगे हुए हैं अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन, खनिज विभाग, पेट्रोलियम विभाग और पुलिस प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं, या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।













