कटनीखबरमध्य प्रदेश

गैस सिलेंडर की महंगाई पर फूटा जनता का गुस्सा, आम आदमी पार्टी का सड़क पर हल्लाबोल

गैस सिलेंडर की महंगाई पर फूटा जनता का गुस्सा, आम आदमी पार्टी का सड़क पर हल्लाबोल

कटनी : दिनेश पुरी गोस्वामी

कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर आज आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित विशाल विरोध प्रदर्शन ने शहर का सियासी माहौल गर्म कर दिया। आम नागरिकों, छोटे व्यापारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनिल सिंह सेंगर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती गैस कीमतों ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। व्यापारियों का कहना था कि महंगे गैस सिलेंडरों के कारण कारोबार चलाना मुश्किल हो गया है, वहीं आम परिवारों ने रसोई का खर्च संभालना चुनौतीपूर्ण बताया प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है और जनता को आर्थिक बोझ के नीचे दबाया जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस सिलेंडर के दामों में राहत नहीं दी गई, तो आंदोलन और अधिक उग्र रूप ले सकता है इस विरोध प्रदर्शन ने साफ संकेत दिया कि महंगाई अब जनता के धैर्य की सीमा पार कर चुकी है और आने वाले समय में यह मुद्दा सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करने का संकल्प भी लिया प्रदर्शन में उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित खटीक, विनय लोधी, प्रवक्ता संतोष सिंह, जगन्नाथ नामदेव, पप्पू रावण, करण दहिया, ऋषभ पटेल, रामसिया गुप्ता, शिवा कुशवाहा, शिवा मौर्या, आयुष ठाकुर, सचिव लाखन सिंह तोमर, बाबूलाल विश्वकर्मा, निखिलेश प्रसाद, विकास खटीक, कमलेश ठाकुर, राजकुमार कुशवाहा, विकास श्रीवास्तव, राममिलन कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button