खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

नेताजी की धोती खुल गई शराफत की आड़ में रेत की चादर ओढ़े बैठें

रेत, राजनीति और कार्रवाई: सिंगरौली में आखिर किसकी छत्रछाया में दौड़ रहे थे वाहन?

सिंगरौली :  जिले में माइनिंग विभाग टीम द्वारा अवैध रेत उत्खनन कर रहे बिना नंबर प्लेट की हाईवा क्रमांक पर कार्यवाही करते हुए नवानगर थाने में खड़ा कराया गया सूत्रों से मिली वाहन स्वामी कांग्रेसी नेता मनोज शाह है वही नेता जो आए दिन जिले की सड़कों पर विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर अक्सर धरना प्रदर्शन आंदोलन जुलूस निकालते रहते हैं और नारा देते हैं हम राहुल गांधी के बब्बर शेर हैं जीतू पटवारी जिंदाबाद एक तरफ यह नारा विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर और फिर अचानक से प्रशासन से सेटलमेंट करते हैं यह कहते हैं मेरा कारोबार चलने दीजिए हम आपका विरोध नहीं करेंगे और अगर हमारा कारोबार नहीं चलेगा तो हम कई प्रकार की समस्याएं लेकर आपके कार्यालय के पास आएंगे आप अभी परेशान होंगे हम भी होंगे क्योंकि सिंगरौली में नेताओं का यही मकसद रहता है और  प्रशासन क्यों चाहेगा कि आप आंदोलन प्रदर्शन हगामा करें यही वजह रहती है दोनों के बीच जुगाड़ होता है और पब्लिक जाए भाड़ में दोनों मिलकर यानी नेताजी और जिला प्रशासन मिलकर अवैध उत्खनन एवं अन्य गतिविधियों में शामिल होकर अपना व्यापार व्यवसाय चलाते हैं यही वजह रहती है पब्लिक आए दिन परेशान रहती है सड़कों पर दिखती है प्रत्येक दिन दुर्घटनाएं हो रही 10000, 15000, 20000 देकर पूरे मामले को दबा दिया जाता है फिलहाल जिले में जितने नेता हैं अधिकतर लोग बिना नंबर प्लेट की गाड़ी का इस्तेमाल कर अपना व्यापार चल रहे हैं ताकि किसी को पता ना चले कि नेताजी का भी कारोबार चल रहा है क्योंकि पता चलेगा तो नेताजी का धोती खुल जाएगा और प्रशासन की किरकिरी होगी इसलिए दोनों मिलकर सामंजस्य से बनाकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं यही वजह रहती है और जब ज्यादा दबाव आता है प्रेशर आता है तो यह कार्रवाई करने निकलते हैं और अचानक से बिना नंबर प्लेट की गाड़ी पकड़ ली जाती है जब तक कार्यवाही होती है तब तक पता चलता है नेताजी की गाड़ी थी और फिर एक दूसरे में खींचातानी कैसे मेरी गाड़ी पकड़ ली अब देखो हम बताते हैं कल आएंगे आंदोलन करने प्रदर्शन करने पब्लिक को लेकर हजारों की संख्या में चेतावनी देते हैं प्रशासन को और फिर कम बेसी करके किसी भी तरीके से पकड़ी गई गाड़ी को छुड़वाने के लिए प्रयास करते हैं और फिर नेताजी अपने कारोबार में सक्रिय हो जाते हैं और उधर जो ठेका लिए हैं करोड़ों का इनका नुकसान होता है क्योंकि प्रशासन और नेताजी मिलकर कारोबार व्यवसाय चलाते हैं फिलहाल नवानगर थाने में खड़ी गाड़ी कांग्रेसी नेता मनोज शाह के ऊपर जो कार्यवाही हुई है जीतू पटवारी या फिर राहुल गांधी किस नजर से देखते हैं….? अब इसको देखना हैं

शेष अगले अंक में विस्तार से…..

Author

  • अजय शर्मा | प्रधान संपादक


    ✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार
    RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

anokhikalpana

अजय शर्मा | प्रधान संपादक

✔ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार RNI / PRGI / MPHIN/26/A0617

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button